फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना में डूबी एक मासूम का शव पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है जबकि उसके चचेरे भाई की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि एकडला निवासी चचेरे भाई बहन की कल यमुना नदी में डॅूब गये थे जिसमें आठ वर्षीय गुडिया का शव आज यमुना नदी से गोताखोरों ने बरामद कर लिया। उन्होे बताया कि किसनपुर थाना क्षेत्र के एकडला निवासी निषाद परिवार के दो बच्चे मवेशियों को चराने और पानी पिलाने यमुना किनारे गये थे उसी समय यमुना में दोनों डूब गये। जिसमें गुडिया का शव आज पुलिस और गोताखोरों ने बरामद कर लिया जबकि विवेक का शव अभी तक नहीं मिला है।
