दो दिन से गायब था बालक, कायमगंज कोतवाली में गुमशुदगी की दी थी तहरीर
फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद के कायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में रविवार को दो दिन से गायब एक बालक का शव पड़ा मिला। शव की सूचना पर परिजनों में चित्कार मच गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव भगौतीपुर निवासी पूजा शर्मा ने शनिवार को कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था। उसका 12 वर्षीय बेटा अंशू शुक्रवार से गायब है। खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चल रहा है। वह गांव के बच्चों के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेलने के लिए गया था। उन्होंने अनहोनी की चिंता भी व्यक्त की थी। वहीं रविवार को अंशू का शव पड़ोस के गांव के निवासी एक व्यक्ति के बाग में पड़ा मिला। मृतक के पिता संतोष ने बताया बेटा शुक्रवार की शाम पांच बजे से गायब था। आज उसका शव मिला है।
कक्षा पांच तक पढ़ा था अंशू
संतोष ने बताया उसका बेटा कक्षा पांच तक पढ़ा था। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। जब पढ़ने के लिए कहता था तो मना कर देता था। वहीं घर के अन्य कार्यों में हाथ बटाने लगा था।
बोले जिम्मेंदार
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया बालक दो दिन से गायब था। पुलिस सहित उसके परिजनों ने खोजबीन की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। रविवार को उसका शव मिला था। मामले के खुलासे को लेकर दो टीमें बनाई गईं है।
फर्रुखाबाद में गायब बालक का मिला शव
