गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापता युवती का शव कुएं से बरामद

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो दिन से लापता एक युवती का शव कुएं से बरामद हुआ है। देहात थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुरानी शिवपुरी इलाके में आज सुबह एक कुएं से लगभग दो दिन से लापता एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान रानी धानुक (23) के रूप में हुई है। शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि कुएं पर आज सुबह कुछ महिलाएं जब पानी भरने गई तब उन्होंने देखा कि उसमें एक युवती का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको कुएं से निकलवाया। युवती के परिजन का आरोप है कि उसे एक दूसरे समुदाय का युवक पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा था। रविवार शाम से अचानक युवती लापता हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *