इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कई दिनों से लापता एक ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि चौबिया क्षेत्र के बारालोकपुर निवासी अशोक कुमार का पुत्र सचिन यादव (27 ) एक ट्रक चालक था और वह गत नौ मार्च से लापता था। परिजनों ने 11 मार्च को उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
उन्होंने बताया कि सचिन का शव यहां बीएसएनएल ऑफिस के भीतर बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। परिजनों ने सचिन यादव की गले में चोट के निशान को देखकर उसकी हत्या की आशंका जतायी है।
लापता ट्रक चालक का मिला शव
