गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 5 की मौत: 56 घायल

धमाके 3 किमी दूर तक सुनाई दिए, आसपास के कई घरों को नुकसान
मुंबई।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। हादसे में 5 की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए। यह कंपनी एमआईडीसी के फेज टू में स्थित है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे लगातार तीन धमाके हुए। ये इतने तेज थे कि लगभग 3 किमी तक सुनाई दिए। आसपास की इमारतों के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
फडणवीस बोले- 8 लोग सस्पेंड
डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि डोंबिवली की केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई। कई एम्बुलेंस तैयार रखी गईं। मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वह भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचें। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *