गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा की थी

पिता का डीएनए मैच हुआ, आफताब की निशानदेही पर बरामद हुई थीं हड्डियां
नई दिल्ली :
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जंगलों से मिली हड्डियों का डीएनए श्रद्धा के पिता से मैच कर गया है। ये हड्डियां महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मिली थीं। ये हड्डियां आफताब की निशानदेही पर बरामद हुई थीं। दिल्ली पुलिस ने भी कहा है कि डीएनए टेस्ट में पुष्टि हुई है। जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। उधर, दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्रायल कोर्ट में श्रद्धा मर्डर केस के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की अनुमति दे दी है।
आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था।
आफताब ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट में भी कबूली थी हत्या की बात
पिछले महीने आफताब का नार्को टेस्ट किया गया था। इसमें उसने श्रद्धा के मर्डर की बात कबूली थी। दिल्ली के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 2 घंटे तक आफताब का नार्को टेस्ट चला था। आफताब ने टेस्ट में पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए। उसने पॉलीग्राफ टेस्ट में भी श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की थी, हालांकि तब उसने कहा था कि उसे हत्या का अफसोस नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *