गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा सटोरिया गिरफ्तार

राजकोट : गुजरात में राजकोट शहर के गांधीग्राम-2 क्षेत्र में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे सटोरियो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर साधुवासवाणी रोड़ पर पाटीदार चौक के निकट रोड़ पर कल रात छापा मारा गया। इस दौरान सनराइज हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रही आईपीएल-2024 टी-20 क्रिकेट मैच पर ऑन लाइन सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान अनिलभाई से. तलाणिया (51) के रूप में की गयी है। उसके पास से 11,000 रुपये के तीन मोबाइल फोन तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *