चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा स्थित एक फार्म हाउस पर पुलिस की जिला विशेष टीम ने दबिश देकर पूर्व पार्षदों सहित भाजपा नेता को एक लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार निम्बाहेड़ा के नामचीन सटोरिये कांग्रेस के दो बार रहे पूर्व पार्षद रहे यामीन खान एवं भाजपा के पूर्व पार्षद रहे महावीर पामेचा सहित कई लोगों के ताश पत्ती पर पामेचा के फार्म हाउस में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर जिला विशेष टीम ने गत रात्रि निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस के साथ छापा मारा।
पुलिस ने मौके से यामिन एवं पामेचा सहित निम्बाहेड़ा के ही नितेश जैन,तनवीर खान,मनोज माहेश्वरी,मंगल माहेश्वरी, रितेश माहेश्वरी व विकास रूणवाल को एक लाख चार हजार दो सौ रूपये की नकदी, ताश पत्ती व कैरम की गोटियों सहित गिरफ्तार किया है।
फार्म हाउस पर जुआ खेलते नेता सटोरिये पकड़े
