गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गेंदबाजों ने उत्तर क्षेत्र को दिलायी बढ़त

बेंगलुरु : उत्तर क्षेत्र ने गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास की बदौलत दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल की पहली पारी में गुरुवार को दक्षिण क्षेत्र पर तीन रन की बढ़त बना ली। पहली पारी में 198 रन बनाने वाले उत्तर क्षेत्र ने मैच के दूसरे दिन दक्षिण क्षेत्र को 195 रन पर ऑलआउट किया। उत्तर क्षेत्र के लिये वैभव अरोड़ा और जयंत यादव ने तीन-तीन विकेट लिये, जबकि बलतेज सिंह और हर्षित राणा को दो-दो विकेट प्राप्त हुए।
दक्षिण क्षेत्र के लिये सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 76 रन बनाये। उन्होंने इस पारी में 115 गेंद खेलकर 10 चौके जड़े। तिलक वर्मा ने उनका साथ देते हुए 101 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। मयंक-तिलक ने दक्षिण क्षेत्र के लिये दिन की शुरुआत 63/4 से।

दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी की, हालांकि 145 के स्कोर पर मयंक का विकेट गिरते ही दक्षिण की पारी ढह गयी। वाशिंगटन सुंदर (12) और साई किशोर (21) कोई बड़ा योगदान नहीं दे सके और दक्षिण क्षेत्र ने आखिरी छह विकेट मात्र 50 रन के अंदर गंवा दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *