कोल्हापुर : महाराष्ट्र में शनिवार को एक चौंकाने वाली सामने आयी है जहां दो अलग-अलग समुदायों के लड़के और लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और आत्महत्या करने से पहले कहानी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। यह घटना कोल्हापुर जिले के हातकनागले तहसील के पुलाची-शिरोली में हुई। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) शिरोली पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सनिका नानासो निकम (16) और अरबाज़ शब्बीर पकाले (18) के रूप में हुई है। दोनों पुलाची-शिरोली के रेणुका नगर के निवासी थे।
वे शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवार के सदस्य इसके विरोध में थे। दोनों ने आत्महत्या करने से पहले मैसेज में लिखा और उसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ने अपने संदेश में कहा, “जिससे आप प्यार करते हैं, उसके साथ मरने के लिए तैयार रहें। जाति और धर्म के आधार पर प्यार में न पड़ें, हर कोई एक जैसा नहीं होता।” पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
