गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छठ पर नहाते समय डूबने से बालक और किशोर की मौत, 3 को बचाया गया

आजमगढ़ : आजमगढ़ में छठ पर्व पर डूबने से एक बच्चे व एक किशोर की मौत हो गई। तीन किशोरों को ग्रामीणो ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अतरौलिया क्षेत्र के भटपुरवा गांव के पास छोटी सरयू नदी तट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। सुबह 6 बजे गांव के कई लड़के भी यहां पहुंचे थे। एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए नदी की तलहटी में मिट्टी निकालने के कारण यहां गहराई काफी ज्यादा हो गई है। इसी गहराई में चार किशोर नहाते समय डूबने लगे।
आसपास के लोगों ने शोरगुल सुनकर तीन किशोरों को लोगों ने बचा लिया। 15 वर्षीय सत्यम यादव डूब गया। अतरौलिया, अहरौला व महराजगंज से आए गोताखोरो ने तीन घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया। वहीं, रानी की सराय में तमौली गांव मे सोमवार सुबह छठ के दौरान स्नान करते समय पोखरे मे डूबने से एक बालक की मौत हो गई। तमौली गांव निवासी हेमंत यादव के परिवार के लोग छठ पर गांव के पोखरे पर गये थे। मृतक की मां छठ व्रत थी। सभी बच्चों को स्नान करते देख 10 वर्षीय राहुल यादव भी स्नान के लिए पिता से जिद्द करने लगा।
स्नान के दौरान तैनात महिला पुलिसकर्मी ने भी मना किया। इसी दौरान राहुल भी पोखरे में स्नान करने लगा। इस दौरान वो गहराई में चला गया। उसे डूबते देख लोगो ने शोर मचाया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता बालक डूब गया। पुलिस ने मछुआरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *