रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में खेत में काम करते समय खुले बोरवेल में गिरे एक दस वर्षीय बालक को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर में 10 वर्षीय बालक आशीष केवट अपने खेत में काम कर रहा था। इस बीच वह लगभग 20 से 25 फुट खुले बोरवेल में गिर गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से बालक को रस्सी की मदद से तीन घंटे की काफी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस मामले में जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने संबंधित पटवारी पंकज अरमा को सस्पेंड कर दिया है। नायब तहसीलदार अनीस धाकड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
