गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार की पांच दिन की तेजी पर ब्रेक

मुंबई : विश्व बाजार के कमजोर रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर हुए करेक्शन के दबाव में आज शेयर बाजार की पिछले लगातार पांच दिन की तेजी थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 199.17 अंक लुढ़ककर 73,128.77 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 65.15 अंक गिरकर 22,032.30 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.31 प्रतिशत टूटकर 38,009.80 अंक और स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत कमजोर होकर 44,361.39 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3929 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2507 में गिरावट जबकि 1336 में बढ़त रही वहीं 86 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 33 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष 17 में लिवाली हुई। बीएसई के 13 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे सीडी 0.33, हेल्थकेयर 0.82, इंडस्ट्रियल्स 0.10, आईटी 1.20, दूरसंचार 1.12, यूटिलिटीज 1.49, ऑटो 0.18, बैंकिंग 0.10, कैपिटल गुड्स 0.01, पावर 1.43, रियल्टी 1.61, टेक 1.12 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.91 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.56, जर्मनी का डैक्स 0.64, जापान का निक्केई 0.79 और हांगकांग का हैंगसेंग 2.16 प्रतिशत गिर गया। हालांकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.27 प्रतिशत की बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *