गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बजार के सात दिन की तेजी पर ब्रेक

मुंबई : विश्व बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, आईटी और धातु समेत छह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाज़ार के पिछले लगातार सात दिन की तेजी थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 132.04 अंक उतरकर 69,521.69 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.55 अंक टूटकर 20,901.15 अंक रह गया। वहीं, दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,347.59 अंक और स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत चढ़कर 41,287.95 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3885 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2196 में तेजी जबकि 1568 में गिरावट रही वहीं 121 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां लाभ जबकि 23 नुकसान में रही। बीएसई के छह समूहों में बिकवाली जबकि शेष में लिवली हुई। इस दौरान एफएमसीजी 0.85, इंडस्ट्रियल्स 0.01, आईटी 0.22, कैपिटल गुड्स 0.11, धातु 0.75 और टेक समूह के शेयर 0.38 प्रतिशत गिर गए।

वहीं, यूटिलिटीज़ 3.16, पावर 2.67, सर्विसेज 1.63, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.22, तेल एवं गैस 1.00, ऊर्जा 0.60, दूरसंचार 0.56, सीडी 0.54 और हेल्थकेयर समूह के शेयरों में 0.52 प्रतिशत की बढ़त रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रूख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.27, जर्मनी का डैक्स 0.19, जापान का निक्केई 1.76, हांगकांग का हैंगसेंग 0.71 और चीन का शंघाई कंपोज़िट 0.09 प्रतिशत लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *