गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलवे अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन 11 से

कोटा : राजस्थान के कोटा के रेलवे अस्पताल में केंद्रीय कर्मचारी हित निधि के सौजन्य निरामयी संस्था, बेंगलुरु की ओर से आगामी 11 एवं 12 मार्च को दो दिवसीय महिला ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जायेगा। रेलवे के सूत्रों के अनुसार यह एआई बेस्ड रेडिएशन-फ्री एवं नॉन कोंटेक्ट ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर है। इस शिविर में परीक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में इच्छुक महिला रेल कर्मचारी एवं पात्र महिला आश्रित शामिल हो सकती है। स्क्रीनिंग के लिए पूर्व रेजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से पांच मार्च तक किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *