अमेठी : बृजेश पाठक ने अमेठी में इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। भ्रष्टाचार का आलम यह था कि खेल भी भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रहे।कॉमनवेल्थ गेम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृजेश पाठक ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। यहां एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए उन्हाेंने परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा कि सपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का बेटा होगा।
उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार जब तक देश में रही तब तक भ्रष्टाचार ही किया। रायबरेली को अपनी जागीर समझ ने वालों को यहां की जनता इस बार जवाब देगी और रायबरेली की सीट बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। प्रियंका गांधी के प्रचार में आने के सवाल पर श्री पाठक ने कहा कि उनका कोई मतलब नहीं है यह राज पाठ का खेल नहीं है कि कभी पिता राज करे कभी पुत्र राज करें । यहां संविधान का राज है देश की जनता जिसे सिंहासन पर बैठाएगी वही राज करेगा।
आगे उन्होंने कहा जलजीवन मिशन के बारे में कोई सोच भी नही सकता था कि घर घर कोई नल लेकर आएगा।विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए श्री पाठक ने कहा कि पहले बिजली एक सप्ताह दिन और एक सप्ताह आती थी। आज 75 जिलों में बिजली 24 घंटे दी जा रही है।सरकारी स्कूल में छात्रों को भरपूर सुविधा दी जा रही है।
भाजपा सरकार ने पंचायत भवन बनाकर लोगों को भरपूर सुविधा दी जा रही है। देश में सडको का जाल बिछा दिया गया है। वही स्वास्थ्य में भी भरपूर सुविधा दी जा रही है। मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड बनाकर उनका मुफ्त इलाज कराया जा रहा है।
श्री पाठक ने अमेठी विधान सभा के गोसाई गंज में एक जन सभा को संबोधित किया और वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री पाठक ने वहां गोसाई वीर बाबा का दर्शन पूजन किया।उसके बाद उनका काफिला गौरीगंज विधान सभा के शाह गढ़ के लिए रवाना हो गया।वहां भी उन्होंने जन सभा को संबोधित किया।
इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे बृजेश
