देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सगे भाई बहन की पोखरे में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवरिया खास निवासी चंदन का पुत्र छोटू (10) और पुत्री काजल (12) मोहल्ले के ही करन (10) के साथ हनुमान मंदिर के पास पोखरे में स्नान कर रहे थे कि इस दौरान तीनो डूबने लगे। राहगीरों ने तीनो को बचाने का प्रयास किया और करन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया मगर भाई बहनो का पता नहीं चला। उन्होने बताया कि घटना के करीब आधे घंटे बाद गोताखाेरों ने दोनो का पानी से बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनो काे मृत घोषित कर दिया।
