गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग बहन की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के कामा थाना क्षेत्र के कमरूका गांव में पुलिस ने नाबालिग बहन की हत्या करने के आरोपी में उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपनी नाबालिग बहन की हत्या के मामले में इस कलियुगी भाई को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि करीब 12 दिन पूर्व हुई सन्नी नामक नाबालिगा की हत्या के लिए गिरफ्तार आरोपी भाई 24 वर्षिय अलीशेर मेव ने पड़ोसी गाव के ही तीन युवको को नामजद कर पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
लेकिन इस सनसनीखेज हत्या के मामले में डॉग स्कवार्ड टीम के विस्की नामक स्वान ने हत्या के रहस्य पर से पर्दा उठा कर बहन की हत्या करने बाले भाई को ढूढ़ निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग मृतका सन्नी तथा उसके गिरफ्तार भाई अलीशेर के बीच 17 फरवरी को आपस मे झगड़ा हो जाने के बाद गुस्से में उसने बहन सन्नी का चुन्नी से गला दबा कर हत्या कर दी और उसके शव को हत्या का रूप देते हुए मृतका का शव रात्रि में ही गांव से बाहर गेहूं के खेत में कम्बल में लपेटकर डाल दिया।
मृतका की चप्पल एवं सिर के वालों की क्लिप को शव के पास डाल दिया। बताया गया है कि आरोपी से पूछताछ के दौराने उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *