गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाई ने की भाई की हत्या

राजस्थान : थाना अधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि गांव खेरली रेल स्थित जोगी मोहल्ला निवासी मानसिंह जोगी (65) का मोबाइल चोरी को लेकर अपने भाइयों से विवाद चल रहा था जो कि शनिवार देर रात तक शांत कराया गया। फिर वही विवाद दोबारा आज सुबह फिर उखड़ गया। आज एक राय होकर हाथो में लाठी डंडे लेकर आए और मान सिंह पर हमला कर दिया। जिसमे उसकी मौत हो गई।
परिवादी विष्णु ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता मान सिंह गैलरी में बैठे हुए थे और वह मशीन चला रहा था तभी मेरे ताऊ का लड़का सहित भोलू कालू राजेश ,बलजीत और कुछ महिलाओं ने एक राय होकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमला करने वालों में उसके ही परिवार के लोग और रिश्तेदार शामिल थे। फिर मुझे घसीट कर बाहर ले गए और मेरे साथ मारपीट कर दी।

जब हम वापस गैलरी तक पहुंचे तो मेरे पिता की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को खेड़ली अस्पताल में पहुंचाया जहां मृतक का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *