गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाई ने की सगी बहन की हत्या

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मानसिक विक्षिप्त ने फावड़ा से प्रहार कर अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सरायभोगी निवासी श्रद्धा (17) सुबह करीब छह बजे घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी कि मंदबुद्धि भाई पवन ने अचानक उस पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। श्रद्धा कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। माता सावित्री ने तहरीर देकर कहा है कि उसका बड़ा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसी ने बेटी को फावड़े से काटकर मार डाला। प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज सैय्यद मुंतजर हुसैन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *