गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘बीआरएस के जल्द ही कांग्रेस में विलय होने की संभावना’

हैदराबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मण ने मंगलवार को कहा कि तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का जल्द ही कांग्रेस पार्टी में मिल सकती है। उन्होंने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि डॉ. लक्ष्मण ने बीआरएस की वर्तमान स्थिति की तुलना आउट-ऑफ-कमीशन कार (बीआरएस चुनाव चिह्न) से की। डॉ लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा तेलंगाना में बहुमत सीटें हासिल करेगी।
डॉ. लक्ष्मण ने चुनाव के पहले चार चरणों में भाजपा की सफलता की ओर इशारा करते हुये विपक्षी कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं पर संदेह व्यक्त किया। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की आलोचना की और उन पर अपनी वोट-बैंक नीतियों और झूठे वादों के साथ राज्य को कर्ज में डुबाने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों के लिये दो लाख रुपये तक की फसल ऋण माफी के कार्यान्वयन तक राज्य सरकार से लड़ने की भाजपा की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *