सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में गेती मारकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के ग्राम छुआई मे प्रदीप बघेल का करीब एक माह पूर्व मृतिका संगीता (35) के घर के सामने बैठकर शराब पीने से मना करने पर विवाद हुआ था। उसी समय से आरोपी प्रदीप बघेल संगीता से रंजिश रखे हुए था। 27 मई संगीता का पति मजदूरी करने गाँव मे गया था तथा बच्चे रिश्तेदारी मे गये थे। घर में उसे अकेली पाकर आरोपी प्रदीप बघेल ने हत्या करने के उद्देश्य से गेती से हमला किया, जिससे बचने के लिये मृतिका मोहल्ले के छोटू बघेल के घर तरफ भागी जहाँ आरोपी ने मृतिका का पीछा कर छोटू बघेल के घर के सामने गेती से हमला कर संगीता की हत्या किया और मौके से भाग गया।
घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में नहर मे कूद गया। कडी मशक्कत के बाद जान जोखिम मे डालकर पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप बघेल को घटना के 2 घंटे बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त गेती जप्त की गई और आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महिला की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार
