गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक

पालनपुर : गुजरात में बनासकांठा जिले के नाडेश्वरी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बीएसएफ की ओर से बुधवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को बनासकांठा जिले के नाडेश्वरी में सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी पार करते हुए देखा। जैसे ही वह बीओपी नाडेश्वरी के निकट स्थित तारबंदी गेट से चढ़कर उतर रहा था। उसे तुरंत पकड़ लिया। पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान दया राम पुत्र जय किशन निवासी मक्के की बंदिया (मकई जो वंदियो) नगरपारकर, पाकिस्तान के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *