गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू में बीएसएफ ने नाकाम की आतंकी घुसपैठ की कोशिश

जम्मू: जम्मू के अर्निया सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक एसपीएस संघू ने आज कहा कि बीएसएफ के सर्तक जवानों ने कल रात साढ़े नौ बजे के करीब अंतर्राष्ट्रीय सीमा अर्निया के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी। उन्होंने कहा, “बीएसएफ के जवानों ने संदिग्धों लोगों को चुनौती दी, जिसके बाद उन्हाेंने जवानों पर गोलियां चला दीं, लेकिन बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध लाेगों को सीमापार वापस जाने पर मजबूर कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि आज तड़के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। इससे पहले नौ जून को बीएसएफ जवानों को जम्मू के अर्निया सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन दिखा और उन्होंने ड्रोन को सीमा के उस पार खदेड दिया था। इससे अलावा 7 जून को पुलिस और बीएसएफ ने ड्रोन से जुड़े पेलोड को मार गिराया और जम्मू के कान्हाचक सेक्टर में टिफिन बॉक्स में पैक टाइमर आईईडी बरामद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *