जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को पंजाब के तरनतारन जिले में भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ कर पाकिस्तान के रेंजर्स को सौंप दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को तरन तारन जिले के गांव राजोके में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़ा गया पाक नागरिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गया था। उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ। बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और मामले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके अलावा, लगभग 0400 बजे अपराह्न, अनजाने में सीमा पार करने के कारण पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।
