गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की हुई मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देसूला डेयरी के समीप बाइक की टक्कर से बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक त्रिवेंद्र लक्ष्मी नगर का रहने वाला था और यह 30 जनवरी को जम्मू से अपने घर लक्ष्मी नगर छुट्टी लेकर आया था। उसके बाद वह अपने घर से स्कूटी लेकर निकला था जहां उसकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक सवार व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *