जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पंजाब के तरनतारन जिले में एक ड्रोन बरामद किया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय, तरनतारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ खुफिया इकाई की सूचना पर कार्रवाई करते हुये, बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध इलाके में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 08:40 बजे, बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के गांव-कलसियां से सटे एक खेत से एक छोटा ड्रोन बरामद किया, जो सीमा पर तैनात तकनीकी जवाबी कार्रवाई के कारण तकनीकी हस्तक्षेप के कारण गिर गया होगा। बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक है।
