गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने हेरोइन बरामद की

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान तरन तारन जिले के पल्लोपत्ति गांव से 360 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि सुबह के समय विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने पल्लोपत्ति गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान, सैनिकों ने पीले चिपकने वाले टेप में पैक 360 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। इस पैकेट के साथ लटकाने के लिए नायलॉन की डोरी का फंदा भी लगा हुआ मिला। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयास ने तस्करों की एक और नापाक कोशिश नाकाम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *