गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने हेरोइन बरामद की

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब में अमृतसर जिले के धनोए खुर्द गांव से ड्रोन के जरिए गिरायी गयी 520 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह के समय सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन घुसपैठ को रोकने के लिए गोलीबारी की । उन्होंने और सीमा बाड़ के आगे कुछ गिरने की आवाज सुनी। सतर्क जवानों ने निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान हरे रंग की मिनी टॉर्च के साथ हेरोइन (कुल वजन – लगभग 520 ग्राम) का पैकेट बरामद किया। नशीले पदार्थों को पीले चिपकने वाले टेप से लपेटा गया था और पैकेट से एक धातु की अंगूठी जुड़ी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *