गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन किया बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करने की तस्करों की एक और कोशिश को नाकाम करते हुए अमृतसर के गांव भरोपल से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरूवार को कहा कि एक ड्रोन की विशेष जानकारी मिलने पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव भरोपल के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान लगभग तीन बजे गांव भरोपल के पास धान के खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर मॉडल – डीजेआई माविक 3 क्लासिक है जिसे चीन में बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *