गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने अमृतसर में पाक ड्रोन मार गिराया

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार देर रात भारतीय क्षेत्र में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कल देर रात पंजाब के सेक्टर अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने बीओपी बाबापीर के एओआर में पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक ड्रोन का पता लगाया। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर लौट रहा ड्रोन अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *