गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर : पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां और तेज हो गई हैं। पिछले दो दिनों में यह पांचवां मामला है, जब ड्रोन ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश किया। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने लगभग 0235 बजे अमृतसर जिले के रोड़ांवाला कलां गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु/ड्रोन की भनभनाहट सुनी।

जवानों ने संदिग्ध उड़ती वस्तु को गोली मारकर रोकने की कोशिश की। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया। बीएसएफ के जवानों ने सुबह क्षेत्र की तलाशी दौरान एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके एम-300 (चीन में निर्मित) टूटी हुई स्थिति में बरामद किया, साथ ही दो किलो सौ ग्राम हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *