गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को रात दस बजे सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जिला अमृतसर के गांव रतन खुर्द के पास के क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) की गूंज सुनी। निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि आज सुबह, पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने गांव रतन खुर्द के नजदीक एक खेत से 01 बैटरी (क्षतिग्रस्त) के साथ 01 हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया । उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सोमवार तड़के सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जिला तरनतारन के गांव राजोके के पास पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) की गूंज सुनी।

निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि बाद में पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान सैनिकों ने गांव राजोके के खेत से 01 क्वाडकॉप्टर , मॉडल-डीजेआई मैट्रिक आरटीके- 300 ड्रोन बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *