गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ की ‘बार्डरमैन मैराथन – 2024’ का आयोजन 25 फरवरी को

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल 25 फरवरी को ‘हैंड इन हैंड विद बार्डर पापुलेशन’थीम के साथ ‘बॉर्डरमैन मैराथन – 2024’ का आयोजन करने जा रही है। इस मैराथन के अंर्तगत दौड़ की तीन श्रेणियों को शामिल किया गया हैं, फुल मैराथन, हाफ मैराथन और 10 किमी दौड़। सभी श्रेणियों में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। सभी दौड़ जेसीपी, अटारी, अमृतसर में समाप्त होंगी। विजेता प्रतिभागियों को शानदार धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस मैराथन में पंजाब के सभी सीमावर्ती 06 जिलों के 500 युवा जो वर्तमान में पंजाब सीमान्त के अंतर्गत आने वाली 20 वाहिनियों में केन्द्रीय बलों में भर्ती के लिये प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, पूरे जोश के साथ हिस्सा लेंगे। इनके साथ बीएसएफ पंजाब के सभी सेक्टर एवं वाहिनियों के पुरूष एवं महिला कार्मिक उत्साह के साथ भाग लेंगे। बीएसएफ के अतिरिक्त अन्य सभी केन्द्रीय बलों के पुरूष व महिला कार्मिक तथा पूरे देश के युवा जिनकी मैराथन में रूचि है, वे भी मैराथन में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के भव्य एवं समुचित आयोजन के लिये सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार करके कार्यान्वित किया जा रहा है। जैसे कि शुभारंभ के समय धावको के वार्मिंगअप और जोश के संचार के लिये संगीत एवं जलपान, हर कुछ दूरी के बाद हाइड्रेशन प्वाइ्रट, इंटरटेनमेंट प्वाइंट और चिकित्सा प्वाइंट की व्यवस्था की गई है। इस दौरान 19 एंबुलेंस डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ सभी आवश्यक दवाईयों/सामान के साथ पूरे मार्ग में तत्पर रहेगे। इस मैराथन का समापन सुविख्यात जेसीपी अटारी पर होगा जहाँ पर बीएसएफ महिला बैंड का सुमधुर प्रदर्शन होगा तथा फिजियोथेरेपिस्ट एवं उचित जलपान की व्यवस्था रहेगी। इस तरह आरम्भ से लेकर समापन तक हर पहलू पर बारीकी से विचार कर बन्दोबस्त किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *