गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बजट निराशावादी और खोखला

लखनऊ : बृजलाल खाबरी ने बुधवार को कहा कि विधानसभा में आज पेश किया गया बजट पूरी तरह निराशावादी, खोखला और प्रदेश की जनता के साथ छलावा है।
खाबरी ने कहा कि बजट में किसी भी कार्ययोजना को पूरा करने और पूर्व में किये गये किसी भी वादे को पूरा करने की कोई भी कार्ययोजना स्पष्ट नहीं है। बजट पूरी तरह खेत खलिहान, किसान, महिलाओं, युवाओं को निराश करने वाला है। विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होने कहा कि उद्योग धन्धे स्थापित करने, बिजली उपलब्ध कराने की बात नहीं है उद्योग धन्धे के लिए सबसे जरूरी बिजली है और बिजली समस्या प्रदेश में भीषण है। पूर्व में जो बजट योगी सरकार ने पेश किया था उसका पूरा बजट नहीं खर्च पायी है इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में विकास की ओर प्रदेश सरकार कितना गंभीर है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के जरिए बजट में व्यवस्था कर गरीब, मजदूर, पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था और समुचित चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की थी जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है जो बहुत ही दुःखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *