भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र आगामी पांच फरवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सत्र में कुल मिलाकर सात कार्य दिवस होंगे। राज्यपाल रघुबर दास सत्र के उद्घाटन दिवस को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस 07 फरवरी तक जारी रहेगी। दूसरे दिन वित्त मंत्री बी के अरुख वित्तीय वर्ष 224-25 के पहले चार महीने का अंतरिम बजट पेश करेंगे। सोलहवीं ओडिशा विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा । वर्ष 2024 में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होंगे।
