गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुलंदशहर : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 05 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार के बताया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों और पुलिस के बीच बीती देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान संजीव नामक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कल रात नगर कोतवाली पुलिस ने मामन चुंगी पर चैकिंग के दौरान बाईक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो बदमाश बाइक को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस द्वारा पीछा करने पर उनकी बाइक हकीम मुकुटलाल स्कूल के पास अनियंत्रित होकर गिर गये। अपने को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करने पर एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिसे ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश जंगल की तरफ भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार एवं घायल बदमाश की पहचान गाजियाबाद निवासी संजीव उर्फ मोटा पुत्र सोहन के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड शातिर लुटेरे का है। पुलिस ने थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज हैे। उसे 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश के रूप में पहले ही घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *