गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुलंदशहर : ग्राम प्रधान के चाचा चाची की हत्या

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुये खूनी संघर्ष में ग्राम प्रधान के सगे चाचा चाची की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। इस वारदात में दो दर्जन से अधिकलोगों को चोटें आई हैं जिनमें से तीन को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र के ग्राम महोली में पुरानी रंजिश के चलते एक ही समुदाय के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान चले लाठी डंडे तथा पथराव के कारण मौजूदा प्रधान पक्ष के बुजुर्ग दंपत्ति इशाक अली (70) व जमीला (65) की मौत हो गई है। इसके अलावा अबरार और राउफ सहित तीन युवकों की हालत आती चिंताजनक बनी हुई। पुलिस ने व्याप्त तनाव के मद्देनजर पूरे गांव को सील कर आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *