गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी के बिलासपुर आगमन से पूर्व बुलडोजर रैली

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को आगमन से पूर्व शहर में बुलडोजर रैली निकाली गयी। आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनावी रैली में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन को लेकर उनकी लोकप्रियता के मद्देनजर बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर रैली निकाली।

कम से कम 20 बुलडोजर रैली की शक्ल में सरकंडा इलाके से निकले और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सभास्थल बहतराई स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान बुलडोजर रैली ने सडकों पर गुजर रहे और मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और आमजन के बीच चर्चा का विषय रही। आदित्यनाथ बहतराई स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे और यहां से कोरबा के लिए रवाना होंगे जहां वह सार्वजनिक सभा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *