प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में दो पक्षों में दीवार बनाने को लेकर रविवार को हुए विवाद में गोली चलने से पिता -पुत्र सहित आरोपी घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी मोहम्मद निसार अहमद और शहंशाह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार को निसार अहमद अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहा था। इसका शहंशाह ने विरोध किया।
विरोध के बीच बात आगे बढ़ती गई और दोनों पक्षों में पहले लाठी डंडा चले । इस बीच शहंशाह ने घर से बंदूक निकाल निसार अहमद और उसके बेटे फिरोज को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने बचाव के लिए शहंशाह ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि आरोपी शहंशाह समेत घायल पिता और पुत्र को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
