गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र में आज रात एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। व्यापारी को लूट के इरादे से गोली मारी गयी। आरोपी बाइक पर आए थे। पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊमरी में सोने-चांदी का कारोबार करने वाले मदनलाल सोनी साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपी घात लगाकर बैठे थे। जिन्होंने लूटने के लिए मदनलाल को रोका। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मार दी जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *