गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीतापुर में बस हादसा, 14 घायल

Khandwa Vadodara Highway

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र में एक निजी बस के पलटने से 14 श्रमिक घायल हो गये जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के यह हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस कुशीनगर से 30 सवारियां लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रही थी कि बिनौरा गांव के पास चालक को झपकी आने से गाड़ी से नियंत्रण खो गया और बस पलट गई। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जिसमें उषा देवी एवं जटाशंकर की हालत गंभीर बनी हुयी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *