जोगुलाम्बा गडवाल : तेलंगाना में जोगुलाम्बा गडवाल जिले के बीचुपल्ली के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट जाने के बाद उसमें आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात उस वक्त हुई जब हैदराबाद से चित्तूर जा रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसमें आग लग गयी। हादसे के वक्त बस में करीब 32 यात्री सवार थे। घटना में एक महिला की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू जारी है।
