नई दिल्ली : दिल्ली में लोनी रोड फ्लाईओवर के पास गुरुवार को बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर 15.20 बजे दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में घायल 12 लोगों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
