संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में गुरुवार को बस एवं कार में टक्कर होने से कार में सवार दो महिलाओं एवं दो बच्चियों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामपुर जिले में सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी भगवंत सिंह अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ कार से मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। अलीगढ़ मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना गुन्नौर के अंतर्गत ग्राम बिचपुरी के पास एक रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय कार व रोडवेज बस में टक्कर हो गई।
इस हादसे में भगवंत सिंह की बेटियां राधिका (7) व धनशा (5) एवं भगवंत सिंह की रिश्तेदार शहज़ादनगर के गांव हाजीपुर की निवासी मीना (55) तथा राजबाला (35) की मौत हो गई जबकि भगवंत सिंह,उनकी पत्नी प्रीति, पुत्र कृष्ण एवं भगवंत सिंह का रिश्तेदार पुष्पेंद्र तथा एक बच्चा कमल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया जबकि दो गंभीर घायलों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बस-कार में टक्कर : चार की मौत, पांच घायल
