गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-कार की भिडंत : चार की मौत, एक गंभीर

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में श्रीगंगानगर-पदमपुर मार्ग पर चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगवानसर के पास मंगलवार को राजस्थान पथ परिवहन निगम की बस तथा कार में आमने-सामने भिडन्त होने से कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी तथा डेढ़ वर्ष की एक बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम सूरजवीर सिंह (32) उसकी पत्नी मनदीप कौर (32), मां कुलदीप कौर (55), बहन मनवीर कौर (36) हैं। मनवीर कौर की डेढ़ वर्षीय पुत्री वाणी को श्रीगंगानगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। दोपहर लगभग दो बजे दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि उस समय कार चालक सूरजवीर सिंह की सांसे चल रही थीं। उसे पुलिस की गाड़ी में चूनावढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। कुछ ही देर में सूरजवीरसिंह ने भी दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर कुलदीप कौर, मनदीप कौर तथा मनवीर कौर की मृत्यु हो गई। वाणी को तत्काल श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने चारों मृतकों के शव श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाये हैं। मृतकों के परिजन पंजाब से श्रीगंगानगर को रवाना हो गये हैं। उनके यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही कल होगी। पुलिस सड़क हादसे का मामला दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *