गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खड़े ट्रक से बस टकरायी, दो की मौत सत्रह घायल

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और सत्रह घायल हो गए जिन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों को मामूली चोट आयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रतलाम लेबड फोरलेन पर ग्राम सरवड जमुनिया फन्टे के समीप एक ट्रक सड़क किनारे खडा था। तभी पुणे से राजस्थान के भीलवाडा जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ट्रक में टकरा गयी। इस भीषण टक्कर में बस चालक रईस पठान निवासी भीलवाड़ा राजस्थान और सहचालक साबिर निवासी रतलाम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बसचालक का शव बस के स्टेयरिंग में फंस गया था, जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
दुर्घटना में सत्रह यात्री घायल हो गए, जिन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घायलों को मामूली चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *