रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के जमुनिया घाटी में आज एक बस ने कार सवार लोगों की जबर्दस्त टक्कर मार दी, जिससे एक बच्चा समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिलवानी की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलवानी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल मौर्य ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार एक बच्चे सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक की हालत नाजुक है। सिलवानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सिलवानी अस्पताल पहुंचाया है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
