गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस ने तीन को कुचला : एक की मौत, दो गंभीर

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में कोतवाली थाना इलाके में पदमपुर मार्ग पर कोढिया पुली के पास रोडवेज से अनुबंधित एक बस की टक्कर लगने से एक साइकिल व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जांच कर रहे केंद्रीय बस अड्डा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि पुरानी आबादी निवासी बंसी चौधरी,साहिल तथा रितिक कल रात पदमपुर मार्ग पर एक मैरिज पैलेस में वेटर का काम कर वापस अपने घर आ रहे थे।

रात्रि लगभग 11 बजे कोढिया पुली के पास केंद्रीय बस अड्डा से अंबिका सिटी की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज अनुबंधित बस की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। बस को अंबिका सिटी के पास एक प्राइवेट पार्किंग स्पेस में खड़ी करने के लिए ले जाई जा रही थी। दुर्घटना में (65) निवासी पुरानी आबादी की मौत हो गई। दो घायलों साहिल (25)और रितिक (30) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी। बस के चालक पर लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *