गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस खाई में गिरी, 13 यात्री घायल हुए

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस शनिवार की शाम को खाई में गिर गयी। बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बतायी गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 25 सवारियों से भरी एक यात्री बस शनिवार को देर शाम अतर्रा से ओरन की ओर जा रही थी।
रास्ते में संतुलन बिगड़ जाने से बस सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 13 यात्री घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर अतर्रा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां एक यात्री की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *